Dr. Bhawani Singh Rathore presented Maulshree saplings to Srishti Mitra on World Environment Day विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. भवानी सिंह राठौड़ ने सृष्टि मित्रा को मौलश्री के पौधे भेंट किए

05 Jun 2026 Approved
Share: शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram X

Inspiring Gift of Maulshree Plants on World Environment Day

On the occasion of World Environment Day, Dr. Bhawani Singh Rathore, former Director, Animal Husbandry Department, Rajasthan presented Maulshree tree saplings to Shristi Mitra.

Dr. Rathore cultivated these saplings himself from seeds. This work is not limited to simply raising saplings, but reflects his deep sensitivity and long-term vision for nature conservation. He has also prepared thousands of Maulshree seeds for the state nursery, so that more and more saplings can be grown in the future and contribute to environmental conservation.

Maulshree is a shady, beautiful, and useful tree that can play an important role in maintaining environmental balance, increasing greenery, and providing natural shelter to birds and other creatures. The conservation and planting of such plants is a meaningful step towards creating a clean and green environment for future generations.

The Srishti Mitra family expresses its heartfelt gratitude to Dr. Bhawani Singh Rathore for making this inspiring contribution to nature on such an important occasion as World Environment Day. His efforts send a message to society that environmental protection is not just possible through speeches, but through small, sustained efforts like sowing seeds, nurturing saplings, and ensuring their safe passage to the right places.

Srishti Mitra will conserve these plants, plant them in appropriate locations, and pledge to care for them. We believe that such support and inspiration will further strengthen tree planting, biodiversity conservation, and sensitivity to nature in society.

Message from Srishti Mitra:
Every plant is not just greenery, but the breath of the future. On World Environment Day, let us all pledge to protect nature, birds and animals, and humanity.

On behalf of the Srishti Mitra family, our heartfelt thanks and appreciation to Dr. Bhavani Singh Rathore.

विश्व पर्यावरण दिवस पर मौलश्री पौधों का प्रेरणादायी उपहार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. भवानी सिंह राठौड़, पूर्व निदेशक, पशुपालन विभाग राजस्थान द्वारा मौलश्री वृक्ष के पौधे सृष्टि मित्रा को भेंट किए गए।

डॉ. राठौड़ ने ये पौधे स्वयं बीज से तैयार किए हैं। यह कार्य केवल पौधे तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति संरक्षण के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता और दीर्घकालिक सोच को दर्शाता है। उनके द्वारा मौलश्री के हजारों बीज राजकीय नर्सरी हेतु भी तैयार किए गए हैं, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक पौधे तैयार होकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।

मौलश्री एक छायादार, सुंदर और उपयोगी वृक्ष है, जो पर्यावरण संतुलन, हरियाली बढ़ाने और पक्षियों व अन्य जीवों को प्राकृतिक आश्रय देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऐसे पौधों का संरक्षण और रोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करने की दिशा में सार्थक कदम है।

सृष्टि मित्रा परिवार डॉ. भवानी सिंह राठौड़ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर प्रकृति के प्रति यह प्रेरणादायी योगदान दिया। उनका यह प्रयास समाज को यह संदेश देता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल भाषणों से नहीं, बल्कि बीज बोने, पौधे तैयार करने और उन्हें सही हाथों तक पहुँचाने जैसे छोटे-छोटे सतत प्रयासों से संभव होता है।

सृष्टि मित्रा इन पौधों का संरक्षण करते हुए उन्हें उचित स्थान पर रोपित करेगा और उनकी देखभाल का संकल्प लेता है। हमारा विश्वास है कि ऐसे सहयोग और प्रेरणा से समाज में वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को और अधिक बल मिलेगा।

सृष्टि मित्रा का संदेश:
हर पौधा केवल हरियाली नहीं, बल्कि भविष्य की साँस है। आइए, विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर प्रकृति, पशु-पक्षियों और मानवता के संरक्षण का संकल्प लें।

सृष्टि मित्रा परिवार की ओर से डॉ. भवानी सिंह राठौड़ जी को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद।