अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Frequently Asked Questions

Shristi Mitraa एक पंजीकृत ट्रस्ट (Trust) है, जो पर्यावरण संरक्षण, पशु-पक्षी कल्याण, और सामाजिक सहयोग के क्षेत्रों में कार्य करता है। इसका उद्देश्य समावेशी और सतत पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना करना है।

हमारा कार्यक्षेत्र मुख्यतः राजस्थान (सीकर जिले के फतेहपुर व धोद ब्लॉक) में है। हम पक्षी व पशु उपचार, वृक्षारोपण, जल-संरक्षण, वरिष्ठ नागरिक सहायता, ग्रामीण शिक्षा और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय हैं।

हाँ, यह ट्रस्ट विधिवत रूप से पंजीकृत है और NGO Darpan पर पंजीयन प्रक्रिया प्रगति में है। हम भविष्य में 12A/80G मान्यता प्राप्त करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

हाँ, Shristi Mitraa में आप सदस्य, स्वयंसेवक, या लाभार्थी के रूप में जुड़ सकते हैं। हमारी "Join Us" पेज पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

हम मुद्रा (money) और सामग्री (items) दोनों रूपों में दान स्वीकार करते हैं। आप पशु चारा, मिट्टी के सकोरे, वृक्षारोपण सामग्री, पक्षियों के लिए पिंजरे आदि दान कर सकते हैं। दान करने के लिए हमारी Donate पेज पर जाएँ।

हाँ, हर दानकर्ता को digital रसीद प्रदान की जाती है, जिसे वेबसाइट पर "View Receipt" के माध्यम से देखा और प्रिंट किया जा सकता है। सभी दान पहले प्रशासन द्वारा प्रमाणित किए जाते हैं।

1. उड़ानघर – घायल पक्षियों के लिए पुनर्वास केंद्र
2. वृक्षारोपण अभियान – स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक स्थल
3. लावारिस पशु उपचार – मोबाइल चिकित्सा टीम
4. सकोरे स्थापना – पक्षियों के लिए जल एवं सुरक्षा की व्यवस्था